मुंबई।बॉलीबुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत खराब थी। उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। हॉस्पिटल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को कैंसर संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी जैसे ही उनके चाहने वालों को हुई उन्होंने उनकी सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआएं करनी शुरू कर दी। सोशल  मीडिया पर फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे थे।तभी अचानक  यह खबर सामने यह आ रही है कि उनका निधन हो गया है। जी हां  महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

0 comments:

Post a Comment

 
Top