हिन्दी भाषा की विविधता, सौन्दर्यडिजिटल और अंतराष्ट्रीय स्वरुप को विगत 10 वर्षों से वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठापित करती रही लखनऊ की संस्था परिकल्पना के द्वारा नयी दिल्ली, लखनऊ, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, इन्डोनेशिया और मॉरीशस के बाद इस वर्ष 11 वां अंतरराष्ट्रीय हिन्दी उत्सव 26 मई से 2 जून तक वियतनाम और कंबोडिया के विभिन्न शहरों क्रमश: हो ची मिन्ह सिटी, कैन थो, चाऊ डॉक, नोम फेनह और सिम रीप में किया जा रहा है। पहले दिन का उदघाटन सत्र भारतीय महावाणिज्य दूतावास (वियतनाम)परिकल्पना (भारत) और इंडियन बिजनेस चैंबर इन वियतनाम के संयुक्त तत्त्वावधान में दिनांक 26 मई को कलब हाउस हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित किए जाएँगे। दूसरे दिन का कार्यक्रम एलीओस सभागार हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित होंगे जिसके प्रयोजक परिकल्पना (भारत) और इंडियन बिजनेस चैंबर इन वियतनाम है।

आठ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कार्यवाहक प्रधान कौन्सुल द्वारा उदघाटन उद्वोधन,भारतीय अध्ययन विभाग,सामाजिक विज्ञान और मानविकी विश्वविद्यालय वियतनाम के छात्रों द्वारा नृत्य प्रदर्शन, लखनऊ से प्रकाशित परिकल्पना समय मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. रवीन्द्र प्रभात का उद्वोधन, 21 हिन्दी पुस्तकों का विमोचन, जिसमें प्रमुख है हिन्दी समाचार पत्रों पर वैश्वीकरण का प्रभावः डॉ. अलका चैधरी, जीवन गीत और माटी (काव्य संग्रह): डॉ. रमाकांत तिवारी ‘‘रामिल‘‘, बूंद बूंद से घट भरे: डॉ. सुषमा सिंह, मुखर मौन: राम किशोर मेहता,  शिवसागर दोहावली: शिव सागर शर्मा, नदी को बहने दो (काव्य संग्रह) एवं खोलो द्वार सफलता के (निबंध)ः डॉ. मीना गुप्ता, विन्यास: डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, ड्रेस, ड्रिंक, फूड मेड हिस्ट्रीः डॉ. अनीता श्रीवास्तव, ओढ़ी हुयी मुस्कान: डॉ. रेखा कक्कड़, इंद्रधनुष जीवन के और मरुस्थल का संगीत (काव्य संग्रह): डॉ. प्रभा गुप्ता, डॉ. ओंकारनाथ द्विवेदी द्वारा संपादित अभिदेशक पत्रिका का चौथे अंक, शीला पाण्डेय द्वारा संपादित साहित्यगंधा पत्रिका का महिला नवगीतकर विशेषांक,परों को तोल (नवगीत) एवं समय के घेरे (निबंध)ः शीला पाण्डेय,  रवीन्द्र प्रभात द्वारा संपादित परिकल्पना समय (हिन्दी मासिक) का मई अंक,  सत्या सिंह का काव्य संग्रह ‘‘मेरी अग्निवीणा‘‘, डॉ. अमोल रॉय की पुस्तक ‘‘लोकजीवन में संस्कार और संस्कार गीत‘‘ तथा डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा ‘‘सुधांशु‘‘ की पुस्तक ‘‘मिथिलेश दीक्षित का काव्य चिंतन एवं विमर्श‘‘। इसके अलावा भारतीय टेलीविजन की चर्चित कलाकार डॉ. प्रतिमा वर्मा (इलाहावाद), राजीवा प्रकाश एवं कुसुम वर्मा (लखनऊ) द्वारा मंचित नाटक की प्रस्तुति, श्रीमती साधना सक्सेना, भारतीय हिन्दी शिक्षक, भारतीय अध्ययन विभाग,सामाजिक विज्ञान और मानविकी विश्वविद्यालय के द्वारा वियतनाम में हिन्दी प्रचार-प्रसार गतिविधियों पर टिप्पणी, अवधी लोकगायिका श्री मती कुसुम वर्मा के द्वारा लोकगायन व नृत्य की प्रस्तुति तथा वियतनाम में हिन्दी पढ़ रहे छात्रों से विशेष संवाद भी किया जायेगा। 

इसके अलावा इसके अलावा श्री मती कुसुम वर्मा (लखनऊ) तथा डॉ. रेखा कक्कड़ (आगरा) की कला प्रदर्शनियों के साथ-साथ श्री मती आभा प्रकाश (लखनऊ) की एम्ब्रायडरी कला और पुस्तक प्रदर्शनियों के लोकार्पण के साथ-साथ डॉ राम बहादुर मिश्र और श्री मती कुसुम वर्मा को परिकल्पना का अंतरराष्ट्रीय शीर्ष उत्सव सम्मान एवं भारतीय मूल की वियतनामी हिन्दी सेवी श्री मती साधना सक्सेना एवं वियतनामी मूल के हिन्दी सेवी फेन दिन हयूयांग को परिकल्पना सम्मान प्रदान किए जाएँगे। वहीं भारत से पधारे 50 साहित्यकारों का ‘‘परिकल्पना‘‘ द्वारा,  चार साहित्यकारों का ‘‘माधवी फाउंडेशन‘‘ के द्वारा, ‘‘रेयान मंच‘‘ की ओर से चार साहित्यकारों का तथा साहित्यिक संस्था ‘‘साहित्य धारा‘‘ द्वारा पाँच साहित्यकारों का सारस्वत सम्मान भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश की संस्था अवध भारती संस्थान की ओर से रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चार साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही परिचर्चा सत्र और कवि सम्मेलन भी होंगे।

परिकल्पना समय के प्रधान संपादक डॉ रवीन्द्र प्रभात का मानना है कि  "हमारी आने वाली पीढ़ी इस सुगन्धित वातावरण से गुलज़ार रहेगी। विश्व के सभी देशों में चाहे वह अमेरिका हो या अफ्रीका, क्षेत्रीय लोकभाषाओं की मृत्यु के भयानक आँकड़े मिलते हैं। इन्हीं सब घटनाओं ने मुझे हिन्दी उत्सव के आयोजन को एक मूर्त रूप देने की सार्थक दिशा दी। यह ग्यारहवाँ हिन्दी उत्सव  हिन्दी भाषा को और समृद्ध करने की रचनात्मक पहल है। हम चाहते हैं कि हिन्दी भाषी समाज के साथ-साथ ही आप भारतीय भाषाओं के साथ भी जुड़ें और भाषायी विकास को रोशन करें।"

भारतीय भाषाओँ के विकास और उनके वैश्विक प्रारूप को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध संस्था परिकल्पना की अध्यक्ष माला चौबे ने कहा,  " यह हिन्दी उत्सव भाषा और साहित्य की तकनीकी प्रगति को समर्पित है। हिन्दी उत्सव वह स्थान है जहाँ हम अपनी ललित कलाओं का प्रदर्शन करें। बिना किसी प्रकार का संकोच किये। और यह स्थान वह भी है जहाँ पारम्परिक साहित्य और नये आधुनिक साहित्य को पाठकों तक पहुंचाया जाय।"

परिकल्पना वैश्विक प्रसार समिति की अध्यक्ष डॉ मिथिलेश दीक्षित और अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डॉ राम बहादुर मिश्र का कहना है कि  "हिन्दी उत्सव के आयोजन के माध्यम से हम वियतनाम की सक्रिय संस्थाओं को एक मंचप्रदान करने जा रहे हैं। इस आयोजन से यहाँ के हिन्दी लेखकोंशिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरणा और मनोबल मिलेगा। वियतनाम में हिन्दी उत्सव का आयोजन विभिन्न शहरों में हो रहा है जिससे हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकें और सितंबर  में नेपाल  में होने वाले वारहवें अंतरराष्ट्रीय हिन्दी उत्सव का भी प्रचार कर सकें।"

0 comments:

Post a Comment

 
Top