लखनऊ (1 सितंबर): विजय श्री फाउंडेशन द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में संचालित प्रसादम-सेवा ने माधवी फाउंडेशन की संस्थापक/अध्यक्ष साहित्य भूषण डॉ मिथिलेश दीक्षित जी का जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर डॉ दीक्षित व अन्य साहित्यकारों ने लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती मरीजों के तकरीबन 300 निर्धन तीमारदारों को भोजन कराया। प्रसादम-सेवा के कर्ताधर्ता फ़ूडमैन विशाल सिंह एवं संरक्षक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने डॉ दीक्षित को तलवार व सम्मान-पत्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं, गीतकार मगन मिश्र जी ने भजनों की प्रस्तुति दी।

अवधी भाषा साहित्य संस्कृति के उत्थान में जुटे डॉ राम बहादुर मिश्र जी ने उपस्थित लोगों को बताया कि साहित्य भूषण डॉ दीक्षित प्रसिद्ध साहित्यकार हैं। उनकी अब तक 55 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देश-विदेश में उनकी ख्याति एक प्रमुख 'हाइकुकार' के रुप में है। उन्होंने हिन्दी साहित्य की अनेक विधाओं में रचनाएं की हैं।

 इस समारोह में परिकल्पना के संस्थापक प्रसिद्ध ब्लॉगर डॉ रवीन्द्र प्रभात जी, काव्या  की अध्यक्ष निवेदिता श्री, कविता गुप्ता जी, डॉ शीला पाण्डेय जी, भाई पप्पू अवस्थी जी, जयंत जी, शर्मा जी, शुक्ला जी व इक़बाल राही जी सहित लखनऊ व बाराबंकी के अनेक साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। सभी ने डॉ मिथिलेश दीक्षित के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही, सभी विद्वानों ने प्रसादम-सेवा की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की।

(डॉ राम बहादुर मिश्रा की रपट)

1 comments:

  1. अदभुत अविश्वसनीय अकल्पनीय ऐसी शख्सियत ()डॉ मिथिलेश दीक्षित () विश्व विख्यात साहित्यकार को शत शत नमन, असँख्य हृतप्रफुल जन्मदिन मुबारक

    ReplyDelete

 
Top