बिसौली
(सांस्कृतिक संवाददाता ) के0 बी0 हिंदी सेवा न्यास व डॉ0 मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास बिसौली द्वारा 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।


आर0 के0 इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में 5 साहित्यकारों को ₹5000, 1 साहित्यकार को ₹3000, 15 साहित्यकारों को ₹2100 एवम 35 साहित्यकारों को ₹1100 शाल, सम्मानपत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ0 मिथिलेश दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि यू0एस0ए0 से पधारे इंद्रजीत शर्मा, विशिष्ट अथिति नेपाल के प्रो0 देवीपंथी, डॉ0 ओमप्रकाश सिंह, डॉ0 महेश दिवाकर रहे। संचालन डॉ0 नितिन सेठी व अतुल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वाणी वंदना रमा वर्मा श्याम ने की। अथितियों का स्वागत व संक्षिप्त परिचय न्यास के अध्यक्ष डॉ0सतीश चंद्र शर्मा 'सुधांशु' ने किया, न्यास का वार्षिक प्रतिवेदन न्यास के सचिव आशीष कुमार शर्मा व आशुतोष कुमार शर्मा ने प्रस्तुत किया। यू0 एस0 ए0 के इन्द्रजीत शर्मा, डॉ0 सरिता मेहता व रामबाबू गौतम, जापान की रमा शर्मा, नेपाल के प्रो0 देवीपंथी, डॉ0 घनश्याम परिश्रमी, राधिका शर्मा, राधा देवी एवम हरियाणा, छ0ग0,महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखंड, बिहार, अरुणाचल, प0बंगाल, गुजरात, गोवा, केरल, आसाम, सहित वरिष्ठ नवगीतकार डॉ0 ओमप्रकाश सिंह, डॉ0मिथिलेश दीक्षित, डॉ0महेश दिवाकर, डॉ0अंजना सिंह सेंगर, प्रो0 विशाल पांडेय, निखिल प्रकाशन समूह व विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट के न्यासी डॉ0 मोहन मुरारी शर्मा, डॉ0 शेख शहनाज, डॉ0 शेख रजिया शहनाज, डॉ0 अंजू शुक्ला, राजकुमार निजात, किशोर शर्मा, डॉ0 अनिता श्रीवास्तव, रामकृष्ण वि0 सहस्रबुद्धे, नरेंद्र परिहार, डॉ0 कमल किशोर गुप्ता, यशोधरा 'यशो, सन्तोष कुमार तिवारी, गाफिल स्वामी, सविता चड्ढा, डॉ0 प्रवीण त्रिपाठी, डॉ0 अजित कुमार जैन, डॉ0 गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुलसी, डॉ0 कृष्ण कुमार द्विवेदी, डॉ0 सरोजिनी तन्हा, डॉ0 नूतन जैन, डॉ0लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव,अनुज कुमार तिवारी, रामावतार पाल, दीपक गोस्वामी, डॉ0 देवीदास बामने, मृदुल कपिल, उपमा आर्य, अंकुर गोयल, संदीप सचेत, कविता शक्टा, रघुराज सिंह, डॉ0 रामप्रकाश पथिक, राजेश डोभाल, इंदुलेखा, तरुण कुमार कुलश्रेष्ठ, हरस्वरूप शर्मा, राजेन्द्र नाथ, दुर्गा प्रसाद कृषणा, रामराज भारती, शिवकुमार चन्दन, जेमिनी वार्ष्णेय, एस0 के0 कपूर, डॉ0 नितिन सेठी, अतुल कुमार शर्मा, अतुल प्रताप सिंह चौहान, वेदभानु आर्य, खुशी गुप्ता, सूबेदार सिंह, अवजीत 'अवि' सहित 152 साहित्यकारों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।अतिथियों का आभार न्यास उपाध्यक्ष डॉ0 नितिन सेठी ने व्यक्त किया। न्यास द्वारा विगत 8 वर्षों में 100 से अधिक मासिक काव्य गोष्ठी, अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक कवि सम्मेलन,

पत्र पत्रिका प्रदर्शनी सहित देश विदेश के 700 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित कर चुका है। 

0 comments:

Post a Comment

 
Top