सीतापुर,उप्र, 21 फरवरी (भाषा) : उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने लखनऊ जा रहे भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह और तीन अन्य लोगों की आज कमलापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि विधायक जिस वाहन पर सवार थे, उसके चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। 

वाहन डिवाइडर पर चढ़कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक
से टक्करा गया। सिंह :45: बिजनौर जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। 

हादसे में उनके दो अंगरक्षक और ट्रक के खलासी की जान चली गयी। अंगरक्षकों की पहचान दीपक कुमार :32: और बृजेश मिश्र :30: के रूप में की गयी है। ट्रक और विधायक के वाहन के चालक गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

लखनऊ में दो दिवसीय समिट का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिए विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने भी विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए बड़ी क्षति है।

0 comments:

Post a Comment

 
Top